Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 को आयोजित होने वाले जनपदवार शिविर की जानकारी

मण्डला 27 नवम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 28 नवम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरैनी माल एवं ककैया, बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया एवं लावरमुड़िया, घुघरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनेहरी एवं गरैयापांड, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया एवं नरेन्द्रगढ़, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया एवं मोतीनाला, मोहगांव जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलवाथर एवं करेगांव, नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौंड़ी एवं कजरवाड़ा, नारायणगंज जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहार एवं खैरी तथा निवास जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौंड़ी एवं सिंगपुर में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत सीईओ ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

घुघरी जनपद अध्यक्ष सहित 11 जनपद सदस्यों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता। कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिलाई भाजपा की सदस्यता। कांग्रेस विधायक के गृह क्षेत्र के सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता।

Reva India News

जिले में पेयजल की समस्या न रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की  

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment