Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान,

मंडला- गत दिवस 26 नवम्बर को जिला अधिवक्ता संघ मण्डला द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश मण्डला श्री आर सी वाष्र्णेय के द्वारा की गई, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्य श्री मनीष तिवारी एवं शैलेन्द्र वर्मा रहे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी एवं संघ के वरिष्ठतम महिला सदस्य सुश्री दीप्ति शास्त्री ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा बहु प्रतिक्षित महात्वाकांछी योजना का शुभारंभ करते हुए, प्रत्येक वर्ष जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठतम पांच सदस्यों को क्रमशः सम्मानित करते हुए संघ के द्वारा चलाई जा रही, स्थानीय अधिवक्ता कल्याण योजना के तहत् दी जाने वाली राशि में से 25 प्रतिशत की राशि अधिवक्ताओं के जीवन काल में प्रदान करते हुए संघ के वरिष्ठतम पांच सदस्य श्री प्रमोद कुमार खरया, श्री प्रकाश कुमार पाठक, श्री आनंद मनोहर ताम्बे, श्री सी एल सिंगौर एवं आर एन तिवारी को सम्मानित करते हुए 15000-15000/- के चैक भेंट किये गये।
कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 विपत्तिकाल के दौरान अधिवक्ताओं के सहयोग हेतु आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सहायता करने हेतु आगे आने वाले अधिवक्ताओं को कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सारगर्भित उद्बोधन देते हुए राज्य अधिवक्ता परिषद् के नव निर्वाचित सदस्य शैलेन्द्र वर्मा ने बार एवं बेंच के संबंधों पर प्रकाश डाला, वहीं राज्य अधिवक्ता परिषद् के नव निर्वाचित सदस्य मनीष तिवारी ने जिला अधिवक्ता संघ द्वारा किये गये प्रयासों के सराहना करते हुए, सम्पूर्ण राज्य के जिला अधिवक्ता संघ को प्रेरणा लेने की बात कहीं, साथ ही यह भी कहा कि, जिला अधिवक्ता संघ की इस योजना से वह अत्यंत प्रभावित हुए है, वह इस योजना को राज्य अधिवक्ता परिषद् के माध्यम से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में लागू कराने का प्रयास करेंगे, संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में बतलाया कि, समस्त अधिवक्ता समुदाय एक परिवार है और जब भी कोई आपत्ति-विपत्ति परिवार पर आती है, तो परिवार के प्रत्येक सदस्य का यह दायित्व होता है कि, सब मिलकर उस विपत्ति का सामना करें, इसी का उदाहरण जिला अधिवक्ता संघ मण्डला ने देते हुए सभी के सामने एक मिसाल कायम की है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर सी वाष्र्णेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि, बेंच सिर्फ बार के सहयोग से ही चल सकती है और वे सदैव ही इस बात के लिए प्रयासरत रहते है कि गाड़ी के दो पहियों के समान बार एवं बेंच एक साथ एक-दूसरे के सहयोग से चलते रहे। जिला अधिवक्ता संघ की वरिष्ठ सदस्य श्रीमति रेखा दीक्षित ने अपने उद्बोधन में संविधान पर एवं बार एवं बेंच के संबंधों पर भी प्रकाश डाला।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने अपने उद्बोधन में जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं के द्वारा सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के साथ-साथ विधिक क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त की गई विशिष्ट उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, जिला अधिवक्ता संघ ने राजनीति, न्यायपालिका एवं समाज को विभिन्न रत्न दिये है, सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान संघ ने मीडिया प्रभारी श्री अशोक वर्मा के द्वारा कार्यक्रम का अमलीयजामा तैयार किया गया, कार्यक्रम के अंत में जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री सौरभ दुबे के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का भार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी रहे, संघ के उपाध्यक्ष-अतुल सराफ, सह-सचिव रजनीश रंजन, कोषाध्यक्ष- आशीष त्रिपाठी एवं ग्रंथालय प्रभारी-निलेश झा, को विशिष्ट धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही है।

Related posts

India vs New Zealand: ‘When you are out of form..’ – Virender Sehwag reacts to Virat Kohli’s struggles in NZ

Admin

मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की प्रचार रथ के माध्यम से गॉव- गॉव में महामारी रोकने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है सावधान रहें, सुरक्षित रहे, साफ व स्वच्छ पानी पीये, दूषित भोजन न करें जिले में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हैंडपंप है संचालित

Reva India News

उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान: बीएलओ और सुपरवाइजर को तहसीलदार ने चाय पर बुलाया

Reva India News

Leave a Comment