Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 8 जनवरी 2024

आंकड़े नहीं, परिणाम बताएं – डॉ. सिडाना

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 8 जनवरी 2024

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। पूरी क्षमता से कार्य करते हुए प्रत्येक हितग्राही को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से आच्छादित करें। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताने से बेहतर क्षेत्र में परिणाम प्रदर्शित करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरणों का समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करें। प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत कराने का प्रयास करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर फोकस करें। उन्होंने एसडीएम को जनपद तथा अनुविभाग स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डॉ. सिडाना ने कहा कि अभियान चलाकर नलजल योजना तथा हेंडपंपों में सुधार की कार्यवाही करें। ईईपीएचई स्वयं क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मॉनिटरिंग करें। उपार्जन में परिवहन की गति बढ़ाएं। न्यायालयीन तथा अवमानना प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रत्येक प्रकरणों पर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी पोर्टल पर अंकित कराएं। सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर कोई भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन अभियान, विकसित भारत संकल्प यात्रा आदि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें एसडीएम

 

बैठक में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक बेहतर कार्य करते हुए मरीजों को अच्छा उपचार प्रदान करें। एसडीएम अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं। स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान पंजीयन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी संबंधितों से समन्वय करें।

रजिस्टर में संधारित करें बैगा हितग्राहियों की जानकारी

 

बैठक में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर प्रत्येक बैगा को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। प्रत्येक बैगा तक पहुंच करें तथा वंचित हितग्राहियों की सूची तैयार कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही करें। इस संबंध में उन्होंने पंचायत स्तर पर रजिस्टर संधारित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रजिस्टर का संधारण पंचायत सचिव, जीआरएस तथा पटवारी द्वारा किया जाएगा। जिला तथा क्लस्टर स्तर के अधिकारी ग्राम भ्रमण के दौरान इस रजिस्टर का अनिवार्य रूप से अवलोकन करेंगे।

 

 

 

 

 

जिला चिकित्सालय में किया कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

कूल्हा प्रत्यारोपण की जिस सर्जरी के लिए मरीजों को जाना होता था महानगर, अब यह सुविधा मंडला में भी

मंडला 8 जनवरी 2024

                हड्डी से संबंधित कठिन उपचार के लिए अब तक जिलेवासियों को नागपुर, जबलपुर व अन्य महानगरों तक जाना पड़ता रहा है लेकिन अब कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के प्रयास और जिला चिकित्सालय में आधुनिक मशीनों की उपलब्धता किये जाने से यह सुविधा अब जिलेवासियों को मंडला चिकित्सालय में ही मिलने लगी है। जिला चिकित्सालय मंडला में कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी की गई है। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ ने सफल ऑपरेशन किया है।

जानकारी के मुताबिक कटरा मंडला निवासी संतोष झारिया 35 वर्ष गिर गये थे जिन्हें कूल्हे में दर्द की शिकायत बताई गई थी। जिला चिकित्सालय में 19 दिसंबर को भर्ती होने के बाद एक्सरे कराया गया जिसमें नेक फीमर बोन टूट जाना सामने आया। मरीज को कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। मरीज निश्चतेना जांच में अनफिट पाया गया लेकिन जिला चिकित्सालय मंडला के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ.प्रवीण उइके इस ऑपरेशन को जिला अस्पताल में ही करने में सहमत हुए। जिला अस्पताल में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के प्रयास से आधुनिक मशीनों की उपलब्धता हो सकी है। जिससे 8 जनवरी 2024 को मरीज का फिटनेस मिलने के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमेन्द्र चौहान, डॉ. सूरज मरावी व टीम के द्वारा बाएं कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। जिला अस्पताल स्तर में इस तरह की जटिल सर्जरी बडी सफलता मानी जा रही है।

इस टीम ने की सर्जरी

                इस जटिल ऑपरेशन की टीम में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण उइके, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.हेमेन्द्र चौहान, डॉ. सूरज मरावी, नर्सिंग ऑफिसर शहनाज खान, हेमलता डहरवाल, योगिता मरावी, कमेश्वरी पटले, अंकिता पटेल, स्नेहलता पीटर, स्वाती कौशल, ब्रजेन्द्र बैरागी, वार्ड बॉय अमित वनवासी, भूवन पटेल, स्वीपर विमला और गीता शामिल रहीं।

 

 

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

मण्डला 8 जनवरी 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन संबंधी बैठक ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करें। आयोजन के संबंध में जिन विभागों को जिम्मेदारियां प्रदान की गई है वे सभी निर्धारित समय से पूर्व अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर लें। उन्होंने ध्वजारोहण के दौरान एवं पश्चात् ध्वजसंहिता का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. सिडाना ने कहा कि मार्चपास्ट की बेहतर तैयारी कराएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में थीम तथा गुणवत्ता का ध्यान रखें। शासन की प्राथमिकता की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए झाकियां तैयार करें। कलेक्टर ने परेड, पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किए जाने आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related posts

खुशियों की दास्तां- सुश्री पूजा ज्योतिषी ने आनंदम दुआओं के घर में जरूरतमंदों की मदद के लिए दान की

Reva India News

संकल्प से समाधान अंतर्गत ग्राम सलैया में विशेष ग्रामसभा आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment