Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली भिलवानी में जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

मंडला 29 जनवरी 2025

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली भिलवानी तह. बिछिया जिला मण्डला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मधुलिका उपाध्याय प्राशासक वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं छात्र/छात्राओं को पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, एस.आर.बी. (लिंगानुपात) एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत लिंग जांच करवाना एवं गर्भपात कराना कानून के विरूद्ध है इसके लिये सजा का प्रावधान है। इस प्रकार भ्रूण रूप में ही कन्या की हत्या करना कानूनी जुर्म है। इसलिये इन्हे रोकना अनिवार्य है ताकि लोग जन्म के समय लिंग भेदभाव से दूर होकर आने वाले बच्चे के प्रति सम्मान का भाव रखें। स्त्री और पुरूष दोनों ही मिलकर सृष्टि का निर्माण करते हैं। इसलिये इसका अनुपात सही होने पर किसी प्रकार की कोई अराजकता नही फैलेगी यही संदेश सभी छात्र/छात्रायें अपने परिवार और समाज तक पहुंचायेंगे। बढ़ती उम्र के बच्चों को खाने में संतुलित आहार, योग एवं खेल के प्रति रूझान साथ ही पढ़ाई एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित होने के लिये समझाईश दी गई।

किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता एवं आयरन युक्त एवं विटामिन सी का सेवन और स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। साथ ही 181 महिला हेल्पलाईन, डायल 100 सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाईन, कैरियर काउंसलिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिन्हा न्यायाधीश सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मण्डला द्वारा कानून के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई। बच्चों के प्रतियोगी परिक्षाओं में शामिल होने हेतु अंग्रेजी के प्रति रूझान हेतु वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण वर्मा द्वारा एवं लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग हेतु तैयारी के लिये अनिल कुमार मरकाम द्वारा छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गई। स्कूल के प्राचार्य एम.एस. तेकाम, शिक्षक एनके धुर्वे, रीमा व्यास, मोहन सिंह तेकाम, श्यामवती धुर्वे, कमलेश बर्वे एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकायें कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related posts

विसर्जन के दौरान चल समारोह आयोजित नहीं होंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर और एसपी ने किया रावण दहन एवं विसर्जन स्थल का निरीक्षण

Reva India News

परम फाउंडेशन आईटीआई कौशल कॉलेज धार में प्रवेश प्रारम्भ

Reva India News

संकल्प से समाधान विशेष अभियान का द्वितीय चरण 16 फरवरी से प्रारंभ मंडला, 13 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment