Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने दिए 22 दिसम्बर से गौशालाएं प्रारंभ करने के निर्देश

मण्डला 16 दिसम्बर 2020

पशु चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले में स्वीकृत सभी 6 गौशालाओं का संचालन आगामी 22 दिसम्बर से प्रारंभ किया जाए। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कराकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गौशालाओं में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत तथा जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका परियोजना संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए सभी गौशालाओं में पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। नगरपालिका अधिकारियों तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में आवारा विचरण करने वाले गायों को गौशाला में भेजा जाए। बैठक में पशु नस्ल सुधार, टीकाकरण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मिलेट क्वीन लहरी बाई ने मंडला के श्री अन्न को दिलाई वैश्विक पहचान इंदौर में आयोजित ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026 में हुई शामिल, 21 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जनवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment