Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नदियों को साफ स्वच्छ रखना ही उनकी सेवा है: रवि बर्मन जल गंगा संवर्धन अभियान तहत विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला, 20 मई 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र.) के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार 20 मई को विकासखंड नारायणगंज में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन, जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी तथा विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हा स्थित कुंभेश्वर घाट में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा घाट की साफ-सफाई की गई। इस दौरान घाट क्षेत्र से पॉलीथिन, कपड़े एवं अन्य कचरे सहित लगभग 2.5 क्विंटल अपशिष्ट एकत्रित किया गया।

स्वच्छता अभियान के बाद आश्रम परिसर में पौधरोपण किया गया तथा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि विकासखंड नारायणगंज के पांच सेक्टरों की 25 प्रस्फुटन समितियों द्वारा आगामी 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर कलश यात्रा, जल स्त्रोतों की पूजा, साफ-सफाई एवं संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में परिषद की ओर से प्रत्येक पंचायत को पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।

बैठक में नवांकुर संस्थाओं द्वारा संचालित संस्कार केंद्र, सूचना केंद्र एवं नर्सरी स्थापना की जानकारी भी साझा की गई। संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन ने कहा कि नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखना ही उनकी सच्ची सेवा है। उन्होंने सभी से माँ नर्मदा के तटों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का आग्रह किया।

विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया द्वारा नारायणगंज विकासखंड का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी ने नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन ने नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इसके साथ ही परामर्शदाताओं की सेक्टरवार समीक्षा कर आगामी परीक्षाओं एवं नवीन प्रवेश के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रेरणा प्रदान की गई।

Related posts

नगरपालिका मंडला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश का किया पूजन

Reva India News

उच्चतर शैक्षणिक संस्थाओं में 9 एवं 10 जनवरी को विशेष कैम्प लगेंगे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment