Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य

मण्डला 16 दिसम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 कार्यक्रम के तहत् 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाताओं तथा अन्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हैं किन्तु इस कार्य में अभी तक समुचित प्रगति प्रतीत नहीं हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत् मॉनिटरिंग करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बीएलओ के माध्यम से डोर-टू-सर्वे कराते हुए 18-19 आयु वर्ग के नए शतप्रतिशत मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त करना तथा छूट गए अन्य पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही के साथ-साथ लंबित ब्लेक एण्ड व्हाईट फोटो को रंगीन फोटो से बदलने का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 एवं 20 दिसम्बर को मतदान केन्द्रों में पुनः विशेष केम्पों का आयोजन किया जाना है। इन कैम्पों की मॉनिटरिंग करते हुए फार्मों का संकलन कर ई आरओ नेट पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने महाविद्यालय एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्था में पढ़ने वाले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के नाम निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें।

Related posts

जिले में अब तक 1081.5 मिमी वर्षा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 नवम्बर 2022

Reva India News

भारत की जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से सहभागिता की अपील

Reva India News

Leave a Comment