Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया हिरदेनगर एवं खैरी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

मण्डला 17 दिसम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हिरदेनगर एवं खैरी के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अब तक क्रय की गई धान की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र से अब तक भेजे गए एसएमएस के बारे में अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए समय पर एसएमएस भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में मौजूद किसानों से उपार्जन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने तौल के लिए प्रयुक्त कांटे के प्रमाणीकरण के संबंध में भी जानकारी ली तथा खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि किसानों को भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्तापूर्ण फसल लंे तथा किसानों के लिए उपार्जन प्रक्रिया को सुलभ बनाएं। उपार्जन केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में कोविड-19 से बचने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवहारा घुघरी की घटना पर हुई कार्यवाही  सचिव निलंबित, 5 अधिकारी-कर्मचारियों के कटेंगे वेतन

Reva India News

सम्बल योजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि  

Reva India News

कलेक्टर ने किया लॉन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment