Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन शिक्षा केंद पौंड़ी लिंगा में मनाया गया संविधान दिवस

मण्डला। शासकीय प्राथमिक शाला मोहनिया टोला जन शिक्षा केंद्र पौड़ी लिंगा में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से संविधान का वाचन करते हुये दिखाया गया। मोहनिया टोला प्रभारी शिक्षक विपिन कुमार अग्रवाल के द्वारा संविधान दिवस के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अनेक प्रकार के भेदभाव और छुआछूत को झेलते हुए अपनी पढ़ाई देश से लेकर विदेश तक कठिन परिस्थिति में पूरी की सिंबल ऑफ  नॉलेज कहे जाने वाले बाबा साहब के पास 32 डिग्रियां और 9 भाषाओं का ज्ञान था देश के भीतर पनपे सामाजिक कुरीतियां छुआ-छूत, भेद-भाव, ऊंच-नीच को मिटाना बाबा साहब का मुख्य उद्देश्य था। 26 नवम्बर 1949 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं संविधान सभा समिति के सदस्यों द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया । देश का संविधान 2 साल 11 माह 18 दिन में तैयार किया गया तदुपरांत 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान पूरे देश में लागू किया गया। इस दौरान मोहनिया टोला के नीलकंठ सिंगौर, सुमरन धुर्वे, लता सिंगौर सहित एसएमसी अध्यक्ष विक्रम भारतीया उपस्थित रहे।
———————-

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के शहीद होने पर किया शोक व्यक्त

Reva India News

मिलेट क्वीन लहरी बाई ने मंडला के श्री अन्न को दिलाई वैश्विक पहचान इंदौर में आयोजित ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026 में हुई शामिल, 21 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा

Reva India News

बरेला-निवास-डाला क्षतिग्रस्त मार्ग की हुई तत्काल मरम्मत

Reva India News

Leave a Comment