Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर को स्वच्छ रखने जन भागीदारी सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि नगर को स्वच्छ करने के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आमजन को स्वच्छता का महत्व बतलाते हुए उन्हें अपने घर एवं अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाए। इस कार्य के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रत्येक वार्ड, गली-मोहल्ले तक के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम प्रथम कौशिक, परियोजना अधिकारी शहरी विकास आरके कुर्वेती सहित समस्त नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवार को घर में ही डस्टबिन रखने की समझाईश दी जाए। घर-घर से कचरा संग्रहण की कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाए। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कचरा वाली गाड़ी में ही कचरा डालने के लिए प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो लोग नाली अथवा गलियों में कचरा फेकते हैं उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। सूखे तथा गीले कचरे को अलग-अलग संग्रहित करते हुए उनके निष्पादन की समुचित कार्यवाही की जाए। गीले कचरा से खाद का उत्पादन किया जाये। होम कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देवें। लोगों को अनाउंस के माध्यम से स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया जाए। नगर को स्वच्छ रखने के लिए पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश तथा संकल्प दिलाने की बात कही तथा नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए भी समुचित प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगरीय क्षेत्र से लगी पंचायतों पर भी स्वच्छता संबंधी अभियान संचालित किया जाए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि ठंड के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बस स्टेण्ड, अस्पताल सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए। जिले के सभी नगरीय निकायों में आनंदम संचालित किया जाए। नगर पंचायत की गाड़ियों में वस्त्र, गर्म कपड़े, कम्बल आदि सामग्री एकत्रित कर आनंदम में वितरण के लिए रखीं जाए। आयुष्मान लाभार्थी कार्ड के लिए वार्ड स्तर पर कैम्प आयोजित करें। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, स्वनिधि योजना आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।

 

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डस्टबिन रखना अनिवार्य

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सूखे तथा गीले कचरे के लिए अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखाई जाए। इस संबंध में व्यापारियों को स्पष्ट समझाईश दी जाए। डस्टबिन न रखने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों का सहयोग लेते हुए वैधानिक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शहर में अव्यवस्थित रूप से दुकानें न लगाने दी जाए। सड़क पर लगने वाली दुकानों के लिए नगर पालिका द्वारा चूना की मार्किंग की जाए। सब्जी विक्रेताओं को निर्देशित किया जाए कि वे दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें तथा दुकान बंद करते समय परिसर की सफाई करना सुनिश्चित करें।

Related posts

वृहद स्तर पर संचालित हो रही मेकलसुता हाई टेक नर्सरी, 50 हजार फलदार पौधे तैयार

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं – मंत्री सम्पतिया उइके जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने व वन समितियों की भूमिका बढ़ाने पर जोर

Reva India News

Leave a Comment