Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने छात्र-छात्राओं को पेन-कॉपी देकर सम्मानित किया

मंडला 24 अक्टूबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गुरूवार को जिला योजना भवन में आयोजित प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र आओ बढ़ाएं अपना ज्ञान अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पूछे गए प्रश्नों का सही-सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पेन-कॉपी देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए जिसका छात्र-छात्राओं उमाशंकर, सूर्यान्त कुमार, लकीता मरावी, विनिज पंद्रे, पीयुष पटेल, खुशी वरकड़े ने सही-सही उत्तर दिए। आयोजित कार्यक्रम में सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री आकिप खान, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला श्री गजानंद नाफड़े सहित नगरपालिका के पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और पत्रकारगण मौजूद थे।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

बिना जांच के पत्रकारों के ऊपर एफ आई आर के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment