Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोकगीत, नुक्कड़ नाटक संदेश दे दिया गया कोरोना से बचाव पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गीत एवं नाटक प्रभाग से पंजीकृत दल भारतीय कला संगम जबलपुर द्वारा संगम महाराजपुर में लोकगीत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसामान्य को स्थानीय भाषा में कोरोना के प्रभाव से बचने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम अभियान में चलित प्रदर्शनी के माध्यम से संक्रमण को रोकने से संबंधित प्रदर्शनी में जानकारी समाहित है। मेगा साउंड के माध्यम से जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का संदेश जागरूकता गीत से जनमानस से अपील की जा रही है कि इस आंदोलन में सभी योगदान दें और जागरूकता से ही हम इस बीमारी को दूर कर सकते हैं।  जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को मॉस्क पहनने, साबुन से हाथ धोने, दो गज की दूरी का पालन करने का संदेश इस अभियान में दिया जा रहा है। इकाई प्रभारी अजय बैस ने  अभियान के संबंध में बताए कि इस जागरूकता आंदोलन में भारतीय कला संगम जबलपुर के कलाकारों द्वारा संगम घाट महाराजपुर में गीत एवं नाटक संदेश के माध्यम से जागरूक किया गया कि वह इस कोरोना बीमारी को जागरूकता से ही हम दूर कर सकते हैं। मॉस्क का उपयोग करें, 2 गज की दूरी बनाए रखें साबुन से नियमित अंतराल में हाथ धोते रहें। कला मंडली द्वारा गीत, नुक्कड़, नाटक के माध्यम से संदेश देकर बचाव के तरीके बताए गए। बीमारी के प्रति जागरूक रहना है। कार्यक्रम में मॉस्क एवं पम्पलेट का भी वितरण किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुईं जिले की 1लाख 96 हजार 787 लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

Reva India News

नेत्र ज्योति अभियान शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

Reva India News

शी-बॉक्स पोर्टल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment