Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड-19 टीकाकरण, पल्स पोलियो एवं दस्तक अभियान पर कार्यशाला सम्पन्न

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

कोविड-19 टीकाकरण अभियान, रजत जयंती पल्स पोलियो अभियान एवं दस्तक अभियान के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करतें हुये आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सुगम क्रियान्वयन, अभियान पूर्व तैयारियों के विषय मंे चर्चा करते हुए बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीन हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रयासों के दृष्टिगत वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन हेतु संस्थागत तैयारी की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रथम फेस में शासकीय तथा निजी क्षेत्र में सेवायें दे रहे हेल्थ केयर वर्कर ;भ्ब्ॅेद्ध को प्राथमिकता पर वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके लिये कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय. के. झारिया ने जानकारी दी कि यह पल्स पोलियो अभियान 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है जिसके कारण इसे रजत जयंती पल्स पोलियो अभियान का नाम दिया गया है, यह अभियान 17 से 19 जनवरी 2021 एक ही चरण जनवरी में आयोजित किया जायेगा, जिसमें समस्त 0-5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा  बूथ पर एवं घर-घर जाकर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये पिलाई जायेगी।

बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से दस्तक अभियान 11 जनवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जायेगा जिसमें घर-घर भ्रमण कर 11 प्रकार की सेवायें दी जायेगी। जिसके अंतर्गत समुदाय स्तर पर 5 वर्ष तक के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों यथा गंभीर कुपोषण, गंभीर एनीमिया, निमोनिया, दस्त रोग, निर्जलीयकरण, खतरों के लक्षणों, जन्मजात विकृतियां आदि अन्य बीमारियों की सक्रिय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिश्चित किया जायेगा, जिससे बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी दिव्यांगजनों को योजना और अधिकारों से लाभान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट सुगम्य प्रारंभ किया गया

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रातियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment