Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुये उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर 2020 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। जिला योजना भवन में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले कार्यालयों के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम प्रथम कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जिला पंचायत में ली गई सुशासन की शपथ

 

सुशासन दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा द्वारा जिला पंचायत परिसर में लगने वाले कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई।

Related posts

कहीं आँगन, बरामदे तो कहीं बिस्तर में बने मतदान केन्द्र 468 मतदाताओं ने घर में ही किया अपने मताधिकार का उपयोग

Reva India News

ग्राम पंचायत राता में बालिकाओं की शिक्षा को लेकर ग्रामीण लोगों से चर्चा की गई

Reva India News

स्वच्छ पानी पीने हेतु ग्रामों में किया क्लोरिनेशन कार्य  

Reva India News

Leave a Comment