Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 36 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मण्डला 12 जनवरी 2021
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 36 लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने ग्राम भावामाल जनपद पंचायत बिछिया के प्रार्थी डेलन सिंह धुर्वे की प्रधानमंत्री आवास के संबंध में समस्या, ग्राम पड़रिया निवासी रैमा बाई की ऋण पुस्तिका से संबंधित समस्या सुनी। इसी प्रकार राशन कार्ड बनवाने के लिए रोहित कुमार तथा जंतीपुर एवं बिनैका निवासी मछवारा सहकारी समिति के सदस्यों ने समिति की जांच कराने के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।
अपर कलेक्टर ने आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरी के भुगतान, भूमि के पट्टे तथा पेंशन संबंधी आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित एसडीएम सहित संबंधित शामिल हुए।

Related posts

एक सप्ताह में पूर्ण कराये खाद्यान्न पर्ची ई-केवायसी- कलेक्टर

Reva India News

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का मंडला आगमन आज

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment