Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य आयोजना मद से 62 नवीन आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत

मंडला, 1 जून 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य आयोजना मद अंतर्गत जिले में नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 62 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण हेतु 11.22 लाख रुपये प्रति भवन की राशि स्वीकृत की गई है।

स्वीकृत भवनों में बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नैनपुर, निवास एवं नारायणगंज परियोजनाओं के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं टोलों की आंगनवाड़ियों को शामिल किया गया है। सूची में मेढ़ाताल, मांद, मानिकपुर, बीजेगांव, केवलारी, अंजनिया, लालपुर, दुलादर, परसाटोला, चंदगांव, उमरडीह, बंधा, कोहका एवं मैली सहित अनेक ग्रामों के आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं।

विभाग द्वारा संबंधित भवनों के लिए चिन्हित/आवंटित भूमि के खसरा नक्शा भी जारी किए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की प्रक्रिया को शीघ्र गति मिल सकेगी। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित परियोजना क्षेत्रों को आवश्यक जानकारी समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब न हो।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

3 दिवसीय रज़ा उत्सव का शुभारम्भ आज 

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने डोभी नलजल योजना के कार्यों का अवलोकन  

Reva India News

Leave a Comment