Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 जुलाई को लगेगा अनुकंपा नियुक्ति संबंधी शिविर

मंडला 8 जुलाई 2024

अनुकंपा नियुक्ति के लम्बित प्रकरणों के निराकरण तथा प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से आवेदकों को अवगत कराने के उद्देश्य से 11 जुलाई 2024 को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला योजना भवन में लगाया जाएगा जिसमें आवेदकों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए समुचित निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लम्बित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का शिविर के माध्यम से यथोचित निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार आवेदक को चयन का अवसर प्रदान करें। कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को संबंधित शाखा प्रभारी के साथ शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

Related posts

*प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की अंतिम तिथि 31 जनवरी*

Reva India News

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment