Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पं. दीनदयाल जी का दर्शन मानवता की भलाई का मार्ग दिखाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश की बुनियाद से जुड़कर कार्य करने की दी प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर किया नमन

 

मंडला 25 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा से मानवता का भला करने का दर्शन दिया। उनका मानना था कि देश की जड़ों से जुड़कर हम कार्य करें और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का भला करें। शांति के अग्रदूत के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच को क्रियान्वित करते हुए विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे देश में जारी है। उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संपूर्ण प्रदेश में अभियान जारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे का विस्तार विचार के रूप में देश ही नहीं दुनिया के विभिन्न भागों तक हुआ है। जन-कल्याण की कई योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य सरकार देश में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर उतारने के लक्ष्य को समर्पित : सांसद श्री शर्मा

सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर ही विश्व के सबसे बड़े संगठन ने अपना विस्तार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर उतारने के पुनीत कर्तव्य को समर्पित हैं। उनकी जयंती पर प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले और गांव-गांव में उनके विचारों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को उनके विचार से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त-घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी तथा अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

एडीएम ने किया लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की ’मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा’ और ’मेरी होली मेरा घर’ के अभियान में सहयोग की अपील

Reva India News

जिले के युवा अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान मिला है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके युवा तकनीकि शिक्षा जरूर सीखें इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रानी दुर्गावती महाविद्यालय में स्थित ऑडीटोरियम में रानी दुर्गावती पंचशती समारोह, स्वच्छता ही सेवा 2024, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति वितरण एवं गृह प्रवेश और अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment