Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

मण्डला 28 जनवरी 2021

संभाग आयुक्त चंद्रशेखर बोरकर ने अपने प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। श्री बोरकर ने छिंदाटोला में मनरेगा के तहत् किए गए बांसरोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने बांसरोपण की लागत्, कटाई तथा उससे होने वाले मुनाफे के संबंध में जानकारी ली। उन्हांेने क्षेत्र में मनरेगा के तहत् बनाए गए खेत तालाब, मेढ़बंधान सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों से मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली। स्वच्छता परिसर के अवलोकन के दौरान संभाग आयुक्त ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता का महत्व बतलाते हुए उन्हें इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

संभाग आयुक्त ने बम्हनी बंजर में उप तहसील कार्यालय के नवनिर्मित भवन का अवलोकन करते हुए इसकी लागत् तथा गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने आजीविका स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा बांसशिल्प की कलाकृतियों का अवलोकन किया एवं प्रशंसा की। श्री बोरकर ने संबंधित अधिकारियों को इन कलाकृतियों की समुचित ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसडीएम सुलेखा उईके एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ दें – मुख्यमंत्री प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक चलेगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्रत्येक पंचायत और नगरीय निकाय के वार्डों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से लोक कल्याण अभियान की तैयारियों के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से किया संवाद

Reva India News

30वें राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार की तैयारियों की वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment