Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुक्तिधाम के विकास के लिए हर संभव प्रयास होगा – संतोष भल्लावी मुक्तिधाम में हुआ सार्वजनिक शौचालय का भूमि पूजन

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण महेन्द्र चन्द्रौल ने अपनी निधि से दिए 5 लाख

मण्डला – नगर के मुख्य मुक्तिधाम परिसर में मुक्तिधाम विकास समिति द्वारा निरंतर कराये जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर खैरी ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष सोनू भल्लावी ने सार्वजनिक शौचालय का भूमि पूजन करते हुए कहा कि मेरे कार्यक्षेत्र में स्थित इस खैरी मुक्तिधाम के विकास एवं विस्तार के लिए मैं हर सम्भव प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मुक्तिधाम समिति के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती किरण चन्द्रौल एवं उनके पति महेन्द्र चन्द्रौल ने मुक्तिधाम समिति मण्डला की प्रशंसा की तथा अपनी निधि से अपने इस क्षेत्र खैरी मुक्तिधाम के लिए पेय जल, नाली आदि की व्यवस्था हेतु 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। मुक्तिधाम समिति के अनूप मिश्रा ने श्रीमती चन्द्रौल को समिति की ओर से धन्यवाद दिया। मुक्तिधाम विकास समिति के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिहारे, सुनील अग्रवाल, अनूप मिश्रा, पारस असरानी, अशोक जसवानी, विक्रांत श्रीवास, विनोद अग्रवाल, प्रदीप खरबंदा ने उपस्थित सरपंच, ग्राम पंचायत के सदस्यों, जिला पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों को मुक्तिधाम में किये गये निर्माण कार्य, वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य तथा भविष्य में कराये जाने वाले कार्य के संबंध में सभी को अवगत कराया। उपस्थित सभी ने इन कार्यो की सराहना की। साथ ही समिति ने आम जनता, जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से शीघ्र ही इस मुक्तिधाम के स्वरूप को अत्यंत सुंदर रूप प्रदान करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान योगी टेकनाथ जी, खैरी ग्राम पंचायत की सदस्य श्रीमती सविता गोटिया, श्रीमती रूकमणी कार्तिकेय, श्रीमती कंचन ठाकुर, श्रीमती रंजना भैना, लोकसिंह मर्सकोले, विशाल रौतिया, रूपेश बैरागी, राजेन्द्र सिंगौर, बबलू झरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मुक्तिधाम समिति के सचिव प्रदीप खरबंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर 134 दिव्यांगों के बने मेडीकल प्रमाण-पत्र, 15 को कृत्रिम अंग वितरित

Reva India News

कमिश्नर 7 नवंबर को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर योजना भवन में बैठक लेंगे

Reva India News

मांडलाकटरा बाईपास के पास पलटा ट्रक

Reva India News

Leave a Comment