Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित करें दीदी केफे ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 10 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तथा उनके प्रमाणीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि विभिन्न पर्यटन स्थल, जिला तथा विकासखंड मुख्यालय सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर दीदी केफे संचालित करें। इस संबंध में महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिलाएं। बिछिया एवं आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध रूट का चिन्हांकन करें। उन्होंने कहा कि मंडला एवं कान्हा में बने कलादीर्घा में स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय हेतु रखा जाए। सभी समूहों को शामिल करते हुए कलादीर्घा में ग्रामीण बुटिक संचालित करने की योजना बनाएं। पैंटिंग आदि के माध्यम से शहरी कल्चर के तहत निर्मित होने वाले कपड़ों को आकर्षक बनाएं। जनजाति संस्कृति पर आधारित पैंटिंग को बढ़ावा देवें। आजीविका फ्रेस की समीक्षा करते हुए सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करें। समूहों को साबुन, फिलाईल, शहद, कोदो-कुटकी, महुआ, हर्बल, दौनापत्तल आदि उत्पादों से जोड़ना सुनिश्चित करें। जिले के उत्पादों का महानगरों तक विक्रय का प्रयास करें। बैगा महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ें। मवई विकासखंड में प्रशिक्षित की गई महिलाओं के माध्यम से यात्री वाहन सह एम्बूलेंस का संचालन जल्द प्रारंभ कराएं। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में कम से कम 10 युवतियों को 4 पहिया वाहन चलाने संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विकासखंड स्तर पर रोजगार मेलाओं का आयोजन किया जाए। बैठक में जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका परियोजना बीडी भैसारे तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी विकासखंड प्रबंधक सम्मिलित हुए।

 

Related posts

समग्र आईडी में त्रुटि का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

7 से 13 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश शहर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत उसराठे

Reva India News

Leave a Comment