Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*06 चोरियों का नैनपुर पुलिस ने किया खुलाशा, मंदिरों मेें चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* थाना नैनपुर क्षेत्रंतर्गत 03 अलग अलग स्थानों वार्ड न 15 नैनपुर बड़ी खैरमाई माता मंदिर, श्रीराम मंदिर में एवं कान्हा धाम मंदिर जामगांव में अज्ञात चोरो के द्वारा जेवरात एवं नगदी रूपये चोरी करने की रिपोर्ट पिछले 01 माह में प्राप्त हुई थी। सभी मामलों में थाना नैनपुर में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 331(4), 305 (डी) के तहत अपराध क्रमांक क्रमशः 334/2025, 345/2025, 369/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

उक्त मंदिर चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज के द्वारा थाना प्रभारी नैनपुर बलदेव सिंह मुजाल्दा एवं चौकी प्रभारी पिंडरई के नेतृत्व में चोरी ट्रेस करने हेतु अलग अलग टीम बनायी गयी थी। गठित टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु घटना स्थल के आसपास देखे जाने वाले संदिग्धों एवं संभावित मार्गो की जानकारी प्राप्त की गई।

 

तलाश पतासाजी के दौरान दिनांक 25.08.2025 को प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों के आधार पर ग्राम सर्रई चौकी छिंदा थाना केवलारी जिला सिवनी के संदेही रामकृपाल उर्फ बहुआ पटेल पिता आमका पटेल को थाना नैनपुर की टीमों तथा थाना प्रभारी धूमा की टीम को भी इसमें शामिल किया गया के जिनके द्वारा संदेही रामकृपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बडी खैरमाई मंदिर नैनपुर, राममंदिर ग्राम हीरापुर, कान्हा मंदिर जामगांव की चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही आरोपी द्वारा जिला सिवनी अंतर्गत घूरवाड़ा शिवमंदिर, धूमा हनुमान मंदिर, नरसिंहपुर हाईवे आदेगांव के मंदिर में अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

 

आरोपी रामकृपाल पिता आमका पटेल निवासी सर्रई चौकी छिंदा थाना केवलारी के कब्जे से मंदिर चोरी की जप्त सामग्री- (1) 09 नग चांदी के मुकुट (2) 01 नग चांदी का छत्र (3) 01 सोने का लाकेट (4) 02 चांदी की पत्ती आंख जैसी, (5) 01 नग शंख, (6) ताला तोड़ने वाला औजार 01 कटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल कुल मशरूका कीमती 230000 रूपये (दो लाख तीस हजार रूपये) आरोपियो के द्वारा मंदिर में चोरी करने पर पंजीबद्ध अपराध में जप्त सामग्रीः थाना नैनपुर के अपराध क्र 334/2025, 345/2025 ,369/2025 एवं थाना धूमा जिला सिवनी के अप क्र 275/2025, 287/2025, थाना आदेगांव जिला सिवनी के अप क्र 194/2025 में जप्त किया गया।

 

*चोरी का खुलासा करने में सराहनीय योगदानः-*

 

थाना नैनपुरः – थाना प्रभारी नैनपुर बलदेव सिंह मुजाल्दा, उपनिरीक्षक राजकुमार हिरकने, उनि विनोद साव, के के विश्वकर्मा, उनि जैनेन्द्र उपराडे सउनि मनोरंजन सिंह नगपुरे, आरक्षक अक्षय भलावी, आरक्षक कंकुल नगपुरे, आरक्षक रंजीत मरठे, आर महेंद्र परते, सुंदर तेकाम, महिला आर संगीता तेकाम थाना धूमा जिला सिवनी निरीक्षक डोमनसिंह मरावी उनि सौरभ शर्मा आरक्षक अरूण पटेल, आरक्षक रवि यादव की भूमिका रहीं।

Related posts

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

राजस्व सचिव विवेक पोरवाल ने भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के संबंध में बैठक की  

Reva India News

नर्मदा जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं – कलेक्टर हर्षिका सिंह

Reva India News

Leave a Comment