Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 1106 फ्रंट लाइन वर्कर को लगाए गए कोरोना के टीके

मण्डला 10 फरवरी 2021

10 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के लिये सत्रों का आयोजन जिले स्तर में सामुदायिक स्वा. केन्द्र पर 09 सत्र एवं जी.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर मण्डला में 03 सत्र सहित जिले में कुल 12 सत्र लगाये गये। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को टीके लगाये गये। इस सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार को छोड़कर टीकाकरण किया जायेगा।

सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को कुल 1106 टीका लगाये गये। जिसमें से जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में 364, बम्हनी में 148, बिछिया में 154, बीजाडांडी में 44, घुघरी में 50, मवई में 70, मोहगॉव में 112, नैनपुर में 71, नारायणगंज में 40 एवं निवास में 53 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण लगाया गया है।

Related posts

भावांतर योजना के तहत पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर

Reva India News

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, नई सख्त प्रवेश व्यवस्था लागू

Reva India News

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर मंत्री संपतिया उइके का बयान

Reva India News

Leave a Comment