Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका ग्राम संगठन कार्यालय में वित्तीय साक्षरता शिविर

मण्डला 11 फरवरी 2021
मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड बिछिया के ग्राम भोंदा, ग्राम पंचायत लपटी में उजाला महिला आजीविका ग्राम संगठन के अंतर्गत आने वाले 6 स्वयं सहायता समूहों के 34 समूह सदस्यों को सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया शाखा भुआ बिछिया के शाखा प्रबंधक राय एवं विकासखण्ड प्रबंधक शाहीन परवीन खान एवं सलमा बेगम के द्वारा समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से समूह की महिलाओं को बचत खाता एवं सीसीएल खाता सुचारू ढंग से संचालित करने पर होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, समय पर ऋण वापसी, खाते को एनपीए न होने देना, केवायसी इत्यादि के बारे में जानकारी दी गयी।
समाचार क्रमांक/79/फोटो संलग्न

जिला जनसम्पर्क कार्यालय मण्डला (म0प्र0)
समाचार
आज कोविड वैक्सीन का टीका फ्रंट लाइन वर्कर को लगाई गई

मण्डला 11 फरवरी 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के लिये सत्रों का आयोजन जिले स्तर में सामुदायिक स्वा. केन्द्र पर 9 सत्र एवं जी.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर मण्डला में 3 सत्र इस तरह जिले में कुल 13 सत्र लगाये गये। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग एवं सी.आर.पी.एफ. के अधिकारी/कर्मचारियों को टीके लगाये गये।
11 फरवरी को कुल 807 टीका लगाये गये जिसमें से जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में 334, बम्हनी में 90, बिछिया में 124, बीजाडांडी में 20, घुघरी में 26, मवई में 80, मोहगाॅव में 24, नैनपुर में 76, नारायणगंज में 10 एवं निवास में 23 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण लगाया गया है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के संबंध में बैठक 29 जुलाई को

Reva India News

स्वर्ण प्राशन की पांचवी खुराक 15 जनवरी को दी जाएगी

Reva India News

कर्मचारियों के लिए अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment