Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आवश्यकताओं का आंकलन कर बनाएं कार्ययोजना नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने जनभागीदारी सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह नगरपालिका अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 11 फरवरी 2021

नगरपालिका अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जाए। आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। इस संबंध में उन्होंने जनसामान्य से सुझाव लेने के भी निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी नगरीय विकास आरके कुर्वेती सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए गीले एवं सूखे कचरे के पृथक-पृथक संकलन एवं निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाएं। जनसामान्य को भी दोनों प्रकार के कचरे अलग-अलग संकलित कर कचरा गाड़ियों के संबंधित हिस्से में ही डालने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नर्मदा जयंती के लिए सभी घाटों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। लोगों को प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग करने से रोका जाए। स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए गोबर के दिये के उपयोग के लिए नगरवासियों को प्रेरित करें।

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेंडर्स के पंजीयन तथा उनके ऋण स्वीकृति एवं वितरण का कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाएं। नए उत्पादों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिलाएं। समूह के सदस्यों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। स्वरोजगार संबंधी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करें। अगले एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर ऋण वितरण की कार्यवाही पूर्ण करें। उन्होंने ऋण वितरण की दैनिक प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

 

श्रमदान से रखें नर्मदा तट को स्वच्छ

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि नर्मदा तट को स्वच्छ रखने के लिए जनसामान्य को सम्मिलित करते हुए अधिकारी कर्मचारी भी श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक नर्मदा के प्रत्येक घाटों में स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रमदान कराया जाए। इसी दिन नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इस संबंध में संबंधित एसडीएम तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

प्रतिबंधित अवधि में विभागीय दल द्वारा जप्ती की कार्यवाही

Reva India News

बाल विवाह रोकने चलाया जा रहा जागरुकता अभियान जिला तथा ब्लॉक स्तर पर बनाये गए कंट्रोल रूम

Reva India News

Leave a Comment