नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का हुआ मंडला आगमन
मण्डला 21 फरवरी 2024
नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का 21 फरवरी को सर्किट हाउस मण्डला में आगमन हुआ। श्री विजयवर्गीय के मंडला पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, भीष्म द्विवेदी, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज 53 शालाओं में किया गया एफएलएन का मिड लाईन सर्वे
आज 50 शालाओं में किया जाएगा विद्यार्थियों की दक्षताओं का आंकलन
मण्डला 21 फरवरी 2024
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर जिले की चयनित शालाओं में एफएलएन के तहत कक्षा 2 एवं 3 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की हिन्दी एवं गणित विषय में अर्जित दक्षताओं का मिडलाइन सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के प्रथम दिवस जिले के 5 विकासखंडों की कुल 53 शालाओं में डाईट द्वारा नियुक्त फील्ड इन्वेस्टीगेटर द्वारा विद्यार्थियों की दक्षताओं का आंकलन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस बीजाडांडी विकासखंड की 10, मंडला की 12, नैनपुर की 10, नारायणगंज की 11 तथा निवास की 10 शालाओं में एफएलएन का मिडलाइन सर्वे किया गया। सर्वे के लिए इन्वेस्टीगेटर्स को डाईट मंडला से विशेष वाहनों द्वारा रवाना किया गया जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक मुन्नी वरकड़े, प्राचार्य डाईट डीएस उइके, एपीसी शेषमणी गौतम एवं केके उपाध्याय, डाईट से राजेश जयसवाल आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी बीआरसी एवं डाईट स्टॉफ ने विभिन्न विकासखंडों में जाकर सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग की। द्वितीय दिवस बिछिया विकासखंड की 17, घुघरी की 11, मवई की 12 एवं मोहगांव की 10 चयनित शालाओं में मिडलाइन सर्वे किया जाएगा।

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल को
मण्डला 21 फरवरी 2024
परीक्षा नियंत्रक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंद्रौर द्वारा जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 28 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। इस हेतु संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे को परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति की बैठक आज
मण्डला 21 फरवरी 2024
पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति की बैठक 22 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। यह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बड़ी खैरी में होगा।

पटवारी भर्ती परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन व दस्तावेजों का परीक्षण कार्य 24 को
मण्डला 21 फरवरी 2024
आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश ग्वालियर के अनुसार पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 से चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन व दस्तावेजों का परीक्षण कार्य 24 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से किया जाना है। इस हेतु रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला के प्रथम तल के पांच कक्षों में निर्धारित किया गया है।

जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों के प्रशिक्षण हेतु आवेदन 26 तक आमंत्रित
मण्डला 21 फरवरी 2024
हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत मण्डला जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से वर्ष 2023-24 हेतु बुनियादी हस्तशिल्प प्रशिक्षण के लिए 26 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश
मण्डला 21 फरवरी 2024
सीआरपीसी की धारा 133 की तहत् प्राप्त शक्ति के अंतर्गत जिले की सभी मेडिकल, फार्मेसी दुकानें जो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के नियम के अनुसार अनुसूचित एक्स या एच दवाएं बेच रही है को सूचित किया गया है कि दुकान के अंदर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें। सभी मेडिकल, फार्मेसी दुकान मालिकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये एक माह समयावधि दी जा रही है। सीसीटीवी के फुटेज को जिला औषधि नियंत्रक प्राधिकरण, सीडब्ल्यूपीओ द्वारा कभी भी जांचा जा सकता है। सभी मेडिकल, फार्मेसी दुकान मालिक आदेश का अनुपालन करने में विफल रहता है तो ऐसे व्यक्ति, मालिक के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल 23 फरवरी को
मण्डला 21 फरवरी 2024
मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का 23 फरवरी 2024 को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट मार्ग पर आयोजन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ट्राइबल आर्ट, हैंडीक्राफ्ट एवं म्यूजिक गेम्स गतिविधियां भी होंगी। जिले के स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही मास्टर शेफ के अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं।

इंदिरा फेलोशिप में अवंतिका भी शामिल
मण्डला। इंदिरा फेलोशिप के शनिवार को घोषित तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में दीपका की अवंतिका तिवारी भी शामिल हैं। अवंतिका एसईसीएल डीएवी स्कूल गेवरा की छात्रा हैं और उनके पिता एसडी तिवारी एसईसीएल दीपका परियोजना में पदस्थ हैं। बता दें कि इंदिरा फेलोशिप भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अग्रणी युवा शाखा है। इस फेलोशिप के माध्यम से भारतीय युवा कांग्रेस महिलाओं को उनके हक, हिस्सेदारी, सम्मान और पहचान के संघर्ष में संगठित कर रही है। कांग्रेस नेता तनवीर अहमद ने कहा कि दीपका की छात्रा का इंदिरा फेलोशिप में चयन गौरव की बात है। कांग्रेस की नीतियों और ऐतिहासिक उपलब्धियों से महिलाओं और युवाओं को जोड़कर लंबे समय से फेलोशिप का कार्य कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रजनीश तिवारी ने कहा कि मंडला के शहीद उदय वार्ड निवासी तिवारी परिवार की बेटी अवंतिका को क्षेत्र से इंदिरा फेलोशिप में अवंतिका के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर इस क्षेत्र के युवा पीढ़ी को नई दिशा मिलेगी।

