Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रिसॉर्ट मालिकों ने किया सरकारी भूमि पर कब्जा, तहसीलदार ने कराया सर्वे पटवारी ने सौंपी रिपोर्ट एसडीएम ने जारी किया नोटिस , मांगा जवाब

राष्ट्रीय कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

मण्डला कान्हा क्षेत्र जो राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है। जहां प्राकृति का आनंद लेने पर्यटक पहुंचते हैं इस क्षेत्र में सैंकड़ों रिसॉर्ट बने हैं जहां दर्जनों ऐसे रिसॉर्ट हैं वह लीज पर हैं। जिन्होंने जमीन लीज पर लेकर रिसॉर्ट बनाया उसकी देख-रेख वह लोग कर रहे हैं जो जमीन के मालिक हैं। मालिक रहते हुये भी वह नौकर बनकर साफ-सफाई का काम करते हैं,वहीं कुछ रिसॉर्ट मालिक शासकीय जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। ऐसे रिसॉर्ट मालिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। अतिक्रमण होने के कारण जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं, वहीं वन प्राणियों के मुसिबत का कारण बन रहे हैं। ऐसे अतिक्रमण को हटाया जाये और ऐसी कार्यवाही की जाये ताकि दोबारा शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण न कर सके। जिले का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्र कान्हा नेशनल पार्क जहां अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। जानकारी प्राप्त हुई है कि कान्हा के आस-पास के क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बने रिसॉर्ट व होटल जिनके मालिकों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। जब इस बात की शिकायत पहुंची तो विछिया तहसीलदार के द्वारा पटवारी से सर्वे कराया गया। पटवारी की रिपोर्ट पर यहां स्थित करीब आठ रिसोर्ट मालिकों के द्वारा शासकीय जमीन पर बाउंड्री वॉल, तालाब, मकान व पार्किंग बनाई गई है। इन रिसॉर्ट संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है । इसको लेकर रिसॉर्ट संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि कान्हा नेशनल पार्क से लगी हुई जमीन की कीमत सातवे आशमान पर है यहां एक इंच जमीन मिल पाना भी मुश्किल है। ऐसी स्थिति में केटीआर के समीपी गांव खटिया व मोचा में खुले रिसोर्ट संचालकों के द्वारा सरकारी भूमि में लंबे समय से कब्जा कर व्यवसायिक उपयोग में लिया जा रहा है। करीब एक दशक से इस क्षेत्र में लगातार रिसॉर्ट, होटल व ढाबा की संख्या बढ़ती जा रही है। इन आठ रिसॉर्ट संचालकों के द्वारा प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर अपने निर्माण के अलावा सरकारी भूमि पर कब्जा कर रिसॉर्ट का विस्तार कर लिया है और धड़ल्ले से व्यवसायिक उपयोग में ले रहे हैं। जब राजस्व विभाग के द्वारा केटीआर क्षेत्र के रिसॉर्ट की नपाई कराई गई तो आठ रिसॉर्ट करीब 1.52 रकबा

किसी ने रास्ता तो किसी ने बनाई पार्किंग व मैदान

इस संबंध में जानकारी सामने आई है कि बिछिया अनुविभागीय राजस्व क्षेत्र खटिया के पटवारी हल्का नं. 41.39 में रिसॉर्ट पुरानी मोगली व तालाब बना लिया है। साथ ही एमके रिसॉर्ट के मालिक ने शासकीय जमीन पर मार्ग, बॉऊड्रीबॉल, मैदान एवं वाहन पार्किंग बनाकर वर्षों से उपयोग कर रहे हैं। वन विहार ने बाँऊड्रीबॉल व आंगन बनाया और महिन्द्रा हॉलिटेज एवं रिसॉर्ट ने मार्ग बना लिया। इसके साथ सेलीब्रेशन रिसॉर्ट के द्वारा निजी उपयोग के लिये मार्ग बनाया गया एवं कृष्णा रिसॉर्ट के मालिक ने तो हद कर दी कि एक मकान ही बना लिया। कौशल्या रिसॉर्ट के द्वारा तालाब सरकारी भूमि में बनाया गया है।

अर्थदण्ड से दंडित करने के साथ किया जाएगा बेदखल

अतिक्रमण करने वाले रिसॉर्ट मालिकों पर कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अब देखना है कि रसूखदारों पर नोटिस तक कार्यवाही सिमट कर रहती है या फिर सख्त कार्यवाही होगी। क्योंकि खटिया नारंगी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर होटल, रिसॉर्ट तानने वाले मालिकों को तहसीलदार बिछिया ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मप्र भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। संहिता की धारा 248(1) के उल्लंघन पर ऐसी अतिक्रमण भूमि के बाजार मूल्य का 20 प्रतिशत राजस्व का अर्थदण्ड से दंडित करते हुये अतिक्रमण भूमि से बेदखल किया जायेगा। तहसीलदार न्यायालय ने रिसॉर्ट मालिकों को जवाब पेश करने के लिये समय दिया है। नोटिस मिलने के बाद रिसॉर्ट मालिकों में हड़कंप की स्थिति है। तहसीलदार न्यायालय में रिसॉर्ट मालिकों के जवाब प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

में है। यह भूमि भू-जल, आबादी और बड़े झाड़ के जंगल अर्थात् तीन एकड़ अस्सी डिसमिल अतिक्रमण की चपेट के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड पर दर्ज है।

Related posts

पॉलीटेक्निक में जनभागीदारी की बैठक संपन्न

Reva India News

केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत

Reva India News

नितिन बने जिला योजना समिति सदस्य

Reva India News

Leave a Comment