Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने सुनी समस्याएं

मण्डला 23 फरवरी 2021

प्रति मंगलवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में 81 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभाग आवेदकों की समस्याओं का जल्द निराकरण कर प्रतिवेदन सौंपें। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त सीईओ श्री मरावी तथा संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में बीरनदास बैरागी ने मजदूरी के भुगतान कराने, ग्राम कूम्ही निवासी भदिया बाई मरावी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने तथा वनग्राम कुई के ग्रामवासियों ने बैदरानाला घाट पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति के लिए आवेदन दिया।

इसी प्रकार ग्राम मुहनिया पटपरा निवासी रामप्रसाद ने भूमि का सीमांकन करने, राजीव कॉलोनी निवासी किरण यादव ने कचरे से संबंधित समस्या, ग्राम खारी निवासी ओमवती कतिया ने भूमि का पट्टा प्रदान करने, समस्त ग्रामवासी वार्ड नंबर-3 रंगरेज घाट ने सार्वजनिक नल कनेक्शन लगाने से संबंधित आवेदन दिया। ग्राम बबलिया माल निवासी कांसीराम पन्द्राम ने लम्बित मजदूरी के भुगतान के लिए आवेदन दिया। उक्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया।

Related posts

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 12 फरवरी

Reva India News

“नए आपराधिक कानून को एक वर्ष पूर्ण, नए आपराधिक कानून तकनीक आधारित पारदर्शी न्याय प्रणाली की ओर सार्थक कदम” मंडला पुलिस- जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, सबके लिए त्वरित न्याय की अवधारणा पर आधारित हैं नये आपराधिक कानून

Reva India News

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान

Reva India News

Leave a Comment