Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले में 6 दिव्यांगों को मिले नियुक्ति पत्र 243 पंजीयन, 189 का प्रारंभिक चयन, जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

मण्डला 25 फरवरी 2021

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार नियोजन संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रोजगार कार्यालय, रोजगार विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, आजीविका मिशन तथा अन्य विभागों द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन रानी अवंती बाई कन्या स्कूल के हॉल में किया गया। इस जिला स्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्रों के रोजगार प्रदाता उपक्रम शामिल हुए तथा 243 पंजीयन हुए एवं 189 उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में जीएमडीआईसी श्री वास्कले, श्रम अधिकारी जितेन्द्र मेश्राम, रोजगार अधिकारी श्री सैयाम, आजीविका मिशन से नीलेश मिश्रा, रोजगार प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं रोजगार के इच्छुक व्यक्ति शामिल थे।

 

6 दिव्यांगों को मिले नियुक्ति पत्र

 

जिला स्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राएं एवं रोजगार इच्छुक विद्यार्थी शामिल हुए। मेले में 6 दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला। जनपद पंचायत मंडला एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रयासों से अलग-अलग श्रेणी के 6 दिव्यांगों को 10 हजार रूपए से अधिक के मासिक वेतन पर आधारित नियुक्ति पत्र मिला। रोजगार प्राप्त करने वाले दिव्यांगों में ग्राम धौरगांव पोस्ट लिमरूआ निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास, उदय वार्ड निवासी प्रशांत विश्वकर्मा, ग्राम कटरा के अमित रघुवंशी, देवदरा के रहने वाले अमित मिश्रा, ग्राम कटंगामाल के लखनलाल यादव तथा ग्राम आमाडोंगरी के अजय कुमार पन्द्रे शामिल है। सभी दिव्यांगजनों ने रोजगार मेले के माध्यम से मिली इस आर्थिक सौगात से खुशी जाहिर की। सभी ने बताया कि उनके एवं उनके परिवार को इस मेले के माध्यम से मिले रोजगार से निश्चित रूप से आर्थिक सबल मिलेगा। सभी दिव्यांगों को किंगफिशर एवं मधुरम स्वीट्स में ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति मिली है।

 

स्वरोजगार के लिए स्वीकृति वितरित

 

उद्योग विभाग के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चयनित उम्मीदवार हिमांशु बर्वे, चंद्रकला मोंगरे, उमा गायक, दीपांशु दुबे, सपना दुबे तथा ओमकार भांवरे को मंच से स्वीकृति लेटर वितरित किए गए। स्वरोजगार स्थापित कर युवा एवं महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री वास्कले, श्रम अधिकारी जितेन्द्र मेश्राम, रोजगार अधिकारी श्री सैयाम, आजीविका मिशन से नीलेश मिश्रा ने मंच से स्वरोजगार के लिए स्वीकृति लेटर वितरित किए।

Related posts

35 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को दिया गया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण

Reva India News

शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – अपर कलेक्टर

Reva India News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

Reva India News

Leave a Comment