Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरटीओ ने ली ऑटोरिक्शा, टैक्सी वाहन संचालकों की बैठक

मण्डला 25 फरवरी 2021

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 25 फरवरी को थाना यातायात जिला मण्डला में आटोरिक्शा, टैक्सी वाहन संचालको एवं चालकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश गुप्ता व सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिलेवार द्वारा वाहन संचालकों व चालकों को आटोरिक्शा एवं टेक्सी वाहन से संबंधित दस्तावेजों व नियमों की जानकारी दी गई। संचालकों को मोटरयान अधिनियम व नियमों के पालन करने के उपरांत ही वाहन संचालन की हिदायत दी गई। बैठक में निर्देशित किया गया कि परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस नहीं पाये जाने एवं ओव्हरलोड वाहन संचालित पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। बैठक में सउनि साबीर खान, प्र.आर चोखेलाल तेकाम आर. 308 लिम्बाजी उइके, आर.10 सचिन यादव, आर 394 विकास उइके उपस्थित रहे।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत गाँव-गाँव पहुँचा नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया संदेश

Reva India News

द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय-सारणी जारी, नए आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

Reva India News

कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment