Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 मार्च तक शत-प्रतिशत दें वित्तीय फाईनेंस का लाभ – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

मण्डला 2 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में दिसंबर तिमाही के अंतर्गत 1 मार्च को योजना भवन में जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत एसएस मरावी, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार केशरी, नाबार्ड डीडीएम अखिलेश वर्मा सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक तथा संबंधित सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित हुये। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की अग्रिम जमा अनुपात को 40 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने हेतु नाबार्ड की सब्सिडी कंपनी एनएबीसीओएनएस द्वारा मंडला जिले के परिप्रेक्ष्य में जारी किए गए सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की। उन्होंने सुझाये गए बिन्दुओं, समस्याओं एवं चुनौतियों तथा नीति परिवर्तन हेतु सुझाव पर विस्तृत रूप से आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार बैंकों को सीडी रेशियो में सुधार हेतु मासिक लक्ष्य की प्रगति सुनिश्चित करें।

श्रीमती सिंह ने बैंकर्स प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार प्रायोजित (विशेषकर ग्रामीण एवं शहरी पथ विक्रेता तथा एसएचजी एवं पीएमईजीपी) प्रत्येक योजना में 15 मार्च तक हितग्राहियों को वित्तीय फाइनेंस करने की कार्यवाही शत-प्रतिशत रूप से पूर्ण करें एवं जमा अग्रिम अनुपात में सुधार हेतु सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में सकारात्मक होकर वित्तीय फाइनेंस करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह के बैंक लिंकेज के लक्ष्य पूर्ण करें एवं 4 मार्च एवं 5 मार्च को दो दिन प्रत्येक बैंक शाखा स्तर पर कैंप आयोजित करें। कलेक्टर ने इसके लिए सभी बैंक एवं एनआरएलएम विभाग को कैंप के पहले सभी जरूरी तैयारी पूर्ण करने एवं एनआरएलएम विभाग को समूह के सदस्यों को उक्त कैंप के दौरान बैंक लाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि बैंकों के मैनेजर प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर नजर रखें और लेवल-1 स्तर पर शत-प्रतिशत जवाब दर्ज किए जाएँ। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार केशरी ने कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए प्रशासन की अपेक्षाओं को बैंकर्स द्वारा हरसंभव पूरा किया जाएगा। अंत में एलडीएम श्री केशरी ने बैठक में उपस्थित सभी जिला अधिकारियों एवं बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

आईटीआई मंडला में 11 जून को सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलट भर्ती कैंप

Reva India News

संयुक्त कलेक्टर को नजूल अधिकारी एवं नजूल नवीनीकरण का प्रभार

Reva India News

Leave a Comment