Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की रोजगार एवं स्वरोजगार मेलों की प्रगति की समीक्षा

मण्डला 2 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जिले मे रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जिले की विस्तृत कार्ययोजना बनाने, रोजगार के अवसरों का सृजन करने तथा जिला एंव विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन करने 21 जनवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 तक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने आयोजित मेलों की प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने विभागवार कार्ययोजना तैयार की जाये जिससे बेहतर रोजगार के अवसरों का सृजन हो सके। उन्होंने कहा कि जिले के दिव्यांग बेरोजगार इच्छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाये, जिससे उनका सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हो तथा वे आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु शासन के दिशा निर्देशो का कठोरता से पालन किया जाये।

Related posts

जिले में मिले 31 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

वनाधिकार पट्टों के हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment