Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई गई एकता की शपथ

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत परिसर मंडला, तहसील नैनपुर, कार्यालय पशु पालन एवं डेयरी विभाग मंडला, डाइट मंडला, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जनपद पंचायत बीजाडांडी, जिला शिक्षा कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहित अन्य विभागों के कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 अक्टूबर 2022

Reva India News

जिले के छात्र जीशान एवं तेजश को करेंगे मुख्यमंत्री सम्मानित

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित  

Reva India News

Leave a Comment