Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अस्थायी न्यायालय लगाने के निर्देश

मण्डला 3 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रशासनिक एवं जनसामान्य के लिए राजस्व कार्य में सुगमता की दृष्टि से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को स्थानीय बाजार के दिन संबंधित राजस्व निरीक्षक मुख्यालय की पंचायत भवन में अस्थायी न्यायालय लगाकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्धारित कार्य दिवस में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। मंडला तहसील के अंतर्गत रा.नि.मं. बम्हनी में शनिवार रा.नि.मं. में शुक्रवार, नैनपुर तहसील के अंतर्गत रा.नि.मं. चिरईडोंगरी में बुधवार, डिठौरी में सोमवार तथा पिंडरई में शनिवार, निवास तहसील के अंतर्गत रा.नि.मं. बबलिया में गुरूवार, हाथीतारा में मंगलवार तथा पौंड़ी माल में शनिवार, घुघरी तहसील के अंतर्गत रा.नि.मं. सलवाह में शनिवार तथा मोहगांव (मुनू) में सोमवार, बिछिया तहसील के अंतर्गत रा.नि.मं. खटियानारंगी (मोचा), घुटास तथा मवई में बुधवार, मोतीनाला तथा सिझौरा में गुरूवार, नारायणगंज तहसील के अंतर्गत रा.नि.मं. भावल में शनिवार, मानिकसरा में बुधवार तथा बीजाडांडी में शुक्रवार को अस्थायी न्यायालय लगाए जाएंगे।

Related posts

निर्माण कार्य प्रारंभ करने की सूचना देना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Reva India News

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment