Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की मंडला कलेक्टर के नवाचार की प्रशंसा

मण्डला 8 मार्च 2021

केंद्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित वेबीनार में महिला अधिकारियों द्वारा देश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे नवाचारों का विस्तार से जिक्र किया। इसी क्रम में उन्होंने मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत् महिला ज्ञानालय कार्यक्रम के संचालन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि महिला ज्ञानालय कार्यक्रम के अंतर्गत गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं द्वारा गांव की निरक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान एवं सामान्य बैंकिंग का परिचय कराया जा रहा है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि महिलाएं आपस में सहयोग करना प्रारंभ करें तो प्रत्येक महिला सारी रूढ़ियों को तोड़कर जीवन के पथ पर आगे बढ़ सकती हैं, जिसका उदाहरण जिले में महिला ज्ञानालय है इसके माध्यम से शिक्षित महिला अन्य महिलाओं को आगे बढ़ा रही है। वेबीनार में देश के चयनित अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

Related posts

एसडीएम ने पेटेगांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने स्टेकहोल्डर्स के साथ की समन्वय बैठक  

Reva India News

निवास में संपन्न हुई नेशनल लोक अदालत

Reva India News

Leave a Comment