Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया  

मंडला, 22 मई 2025

प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का गुरूवार को मंडला जिले में आगमन हुआ। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल मंडला जिले में माहिष्मती घाट में पूजा-अर्चना करने कार्यकर्ताओं से भेंट तथा योजना भवन में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल के आगमन पर उनका जिले में भव्य स्वागत किया गया। जय-जयकार के नारे लगाए गए। जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल ढमाके बजाए गए। इस अवसर पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों ने स्वागत किया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 नवम्बर 2022

Reva India News

पवित्र नगरी मंडला पर गली-गली बिक रही शराब हम फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment