मण्डला 9 मार्च 2021
कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मंडला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईडोंगरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी एवं नारायणगंज ने अपनी-अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अभियान के तहत् जिला चिकित्सालय मंडला को 3 लाख रूपये का पुरूस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईडोंगरी ने भी विजेता होने का 2 लाख रूपए तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज ने भी एक-एक लाख रूपए के पुरूस्कार जीते हैं। कायाकल्प पुरूस्कार की घोषणा प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा की गई। इस उपलब्धि पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी पुरस्कार प्राप्त संस्था के प्रभारी एवं उनके स्टाफ को शुभकामनाऐं प्रेषित की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निर्माण कार्य, साफ सफाई एवं अस्पताल प्रबंधन संबंधी अन्य गतिविधियों को सम्मिलित किया जाता है जिसमें जिला अस्पताल मंडला को अवार्ड प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईडोंगरी ने भी विजेता होने का 2 लाख रूपए तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज ने भी एक-एक लाख रूपए के पुरूस्कार जीते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कायाकल्प का अवार्ड संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवा की संतुष्टि, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट का निष्पादन संक्रमण से रोकथाम सकारात्मक परिवेश के आधार पर आंकलन किया जाता है। सर्वप्रथम संस्था को स्वयं को नामांकित कर दावा प्रस्तुत करना होता है। इसके पश्चात जिला एवं राज्य स्तरीय टीम द्वारा आंकलन किया जाता है। राज्य स्तरीय मूल्यांकन में निरीक्षण रिकॉर्ड संधारण, स्टॉफ तथा मरीजों के इंटरव्यू के आधार पर संस्थाओं का चयन पुरस्कार हेतु किया जाता है।
