Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिविर लगाकर किए गए पंजीयन, जारी किए गए खाद्य लाइसेंस,

मण्डला 9 मार्च 2021

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस प्रदान करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नगर पालिका के टाउनहॉल में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एमपी ऑनलाइन प्रतिनिधियों की सहायता से खाद्य व्यवसायियों के लाइसेंस पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही जारी कर वितरित किये गए। संपन्न हुए शिविर में लगभग 300 आवेदन प्राप्त किये गए जिसमें खास तौर पर छोटे खाद्य कारोबारकर्ताओं जैसे चाय दुकान, चाट, फुल्की, मोमोस, आईसक्रीम, सब्जी, फल, गन्ना रस, किराना आदि का विक्रय करने वालों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 17 मार्च को मंगल भवन नारायणगंज तथा 19 मार्च को गाँधी स्मारक बाजार स्थल बिछिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण किया गया  

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल कन्हारीकला आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पटेल एवं बच्ची प्रिया का मनाया जन्मदिन

Reva India News

परम फाउंडेशन आईटीआई कौशल कॉलेज धार में प्रवेश प्रारम्भ

Reva India News

Leave a Comment