Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन के दीदी कैफे का उद्घाटन

मण्डला, 22 मार्च 2021

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन के माध्यम से आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बिछिया विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम खटिया में सहारा महिला आजीविका स्वयं सहायता समूह मोचा के माध्यम से जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कान्हा टाईगर रिजर्व के खटिया गेट पर आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा ऑनलाईन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बिछिया श्री राय सिहं कुर्वेती, उपसरपंच मोचा श्री देव यादव की उपस्थिति रही।

इस दीदी कैफे में मण्डला जिले की प्रसिद्ध जैविक कोदो कुटकी की खीर, कोदो कुटकी से निर्मित इडली, उत्तपम, उपमा के साथ मौसम अनुसार उपलब्ध स्थानीय हरी भाजियॉं जैसे केवलार भाजी, चकौड़ा भाजी, राजगिर भाजी, चेंच भाजी, राई भाजी, चना भाजी के साथ मक्के की रोटी, दाल भात इत्यादि स्थानीय व्यंजनों का स्वाद देष एवं विदेश से आने वाले पर्यटकों को लुभायेगा। दीदी कैफे की एक विषेषता और यह है कि समूह की महिलाओं की प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक सोच के अंतर्गत भोजन मिट्टी के बर्तनों में परासे जायेंगे। इस कार्यक्रम में सहारा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह, साई एवं साक्षी आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियां, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिषन ऋषभ सिंह, जिला प्रबंधक आषीष कुमार सोनी, विकासखण्ड प्रबंधक शाहीन परवीन खान, सहायक विकासखण्ड सदस्य संजीव तिग्गा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रिट याचिका एवं अवमानना याचिका की समीक्षा बैठक आज  

Reva India News

15 अगस्त को होगा मिशन वन क्लिक से छात्रवृत्ति का वितरण

Reva India News

बहुविकलाँग एवं मानसिक विकलाँग पेंशन के तहत 600 रूपए प्रतिमाह

Reva India News

Leave a Comment