Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव ओरियेंटेशन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

मंडला 16 अक्टूबर 2024

शासकीय आईटीआई मंडला में 15 अक्टूबर 2024 को नवीन प्रवेशित प्रशिक्षाणार्थियों के लिए ओरियेंटेशन प्रोग्राम एवं पासआउट प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। सुज़ुकी मोटर्स गुजरात द्वारा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ट्रेक्टर मैकेनिक, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, पेंटर आदि ट्रेड से आईटीआई पास 78 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 46 प्रशिक्षणार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 24500 रूपये प्रतिमाह मानदेय एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दिये जायेंगे।

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला रोजगार अधिकारी श्री एल.एस. सैयाम, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला श्री बलराम यादव एवं संस्था प्राचार्य श्री आर.एस. वरकड़े द्वारा नवीन प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया गया एवं पासआउट प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट वितरण किया गया। कार्यक्रम में टीपीओ श्री आनंद मरावी, प्रशिक्षण अधिकारी श्री ललित मरावी, मेहमान प्रवक्ता श्री गोविंद पंचेश्वर, श्री शितलेश खरे उपस्थित रहे।

Related posts

आसिफ अली में उर्स आरंभ

Reva India News

सड़क सुरक्षा: हेलमेट विक्रेताओं और पेट्रोल पम्प संचालकों को समझाइश

Reva India News

सभी विभाग बारिश के पूर्व की अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करें – हर्षिका सिंह आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment