Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेडक्रॉस ने शहीदो की याद में लगाया रक्तदान शिविर दी श्रृद्धांजलि

मण्डला। मंगलवार को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहॉ पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं निफा के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया सर्व प्रथम वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के तैल्यचित्र पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीनाथ सिंह ने माल्र्यापण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी का यह प्रयास सराहनीय है रक्तदान यानि कि महादान उन्होंने रक्तदान करने आये युवाओं का हौसला अफजाई किया। यहॉ पर आजीवन सदस्य नीरज अग्रवाल ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। साथ ही राजेश जोशी, कमलेश सोनी और पकंज सोनी ने रक्तदान कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। वरिष्ठ रेडक्रॉस सदस्य राजेश क्षत्री ने बताया कि शहीदों के बलिदान के 90 वर्ष पूर्ण होने पर पुण्यतिथि में रक्तदान एवं प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन पर किया गया शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत के वीर शहीदों को सच्ची श्रृद्धांजलि देना रहा है रक्तदान करने वाले युवाओं को समाजसेवा, स्पोट्र्स जगत एवं बॉलीवुड की टॉप मोस्ट सेलिब्रिटी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस शिविर में 27 युवाओं ने रक्तदान किया वहीं नैनपुर में आयोजित शिविर में 15 युवाओं ने रक्तदान किया गया है। इस दौरान दिलीप चंद्रौल, सुनील बाली, महेश चडार, सालिकराम श्रीवास, विपुल जैन, कपिल वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। देर शाम तक शिविर का आयोजन जारी रहा इस दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे पीडि़तो को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया।
———————–

Related posts

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के नियम 17 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक स्थगित  

Reva India News

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु एडवाइजरी जारी  

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट सेमी फाइनल 22 जनवरी को झंकार भवन में दोपहर 2 बजे से

Reva India News

Leave a Comment