Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनएसएस शिविर में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

मण्डला, 26 मार्च 2021

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के राष्ट्रीय सेवा योजना का ग्राम नकावल  में चल रहे शिविर में स्वयं सेवकों ने गलियों और नालियों की साफ-सफाई करते हुए ग्राम के लोगों को जागरुक कर रहे है। शिविरार्थी टोली बनाकर अलग-अलग मोहल्लों में नालियों व गलियों की सफाई करते हुए इन कार्यो में लोगो को भी जोड़ रहे है। ग्राम में बालसंरक्षण जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण कुपोषण से बचाव नशे के दुष्परिणाम इत्यादि के प्रति नुक्कड़, नाटक व रैली के माध्यम से जागरुक कर रहे हैं। इस कार्य में पंचायत के सचिव गोपाल भांवरे, सरपंच जनिया बाई, उपसरपंच गोपाल भांवरे सहित ग्रामवासियों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी भवरे एवं डॉ. अनिता झारिया ने बताया कि शिविर में प्रत्येक दिन दो बजे से बौद्धिक सत्र होता है जिसमें विभिन्न विद्वानों को आमंत्रित कर उनका व्याख्यान कराया जाता हैं। इसी के तहत द्वितीय दिवस डॉ. राजकुमार सिंगौर सहायक प्राध्यापक हिन्दी शासकीय महाविद्यालय अंजनिया की उपस्थिति में व्यक्तित्व विकास मे एनएसएस की भूमिका विषय पर सारगर्भित उद्बोधन हुआ। सात दिवसीय इस विशेष शिविर में स्थानीय लोगों से जुडकर स्वयंसेवक विद्यार्थी समाज सेवा के किए जा रहे कार्यों से उत्साहित हैं।

Related posts

नारायणगंज में अवैध कब्जा हटाया गया

Reva India News

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता (प्रभारी मंडला .), पं रविंद्र गौतम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर की संयुक्त पत्रकार वार्ता।

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने सुजल शक्ति अभियान की दिलाई शपथ ग्राम टिकरवारा में संपन्न हुआ जिला स्तरीय शपथ कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’ आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment