Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की पीडीएस वितरण की समीक्षा

मण्डला 19 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पीडीएस वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान पीडीएस वितरण सुनिश्चित किया जाए। जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार व्यक्तियों को 3 माह का निःशुल्क राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जनता को राशन वितरण करें। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पीडीएस दुकानों तक राशन पहुंचाएं। इसी प्रकार जून माह का राशन भी पीडीएस दुकानों तक निर्धारित समय में पहुंचाएं। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांग एवं बुजुर्गों के घर तक राशन पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर दिव्यांग कंट्रोल रूम संचालित किए गए हैं इनके माध्यम से भी दिव्यांग एवं बुजुर्गों तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने ब्लॉकवार अस्थायी पात्रता पर्ची की समीक्षा भी की। उन्होंने रिजेक्ट हुई पात्रता पर्ची के कारण जाने। कलेक्टर ने कहा बारिश के मद्देनजर पीडीएस उठाव सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पीडीएस दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बारिश के मद्देनजर उपार्जन केन्द्रों में फसल को सुरक्षित रखने का इंतजाम करें।

Related posts

माहिष्मती घाट मण्डला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया  

Reva India News

मवई में जल परीक्षण कार्यशाला आयोजित, फील्ड टेस्ट किट एवं जारमेक्स का वितरण

Reva India News

एड्स जागरूकता के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment