Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई में आयोजित रोजगार मेला में 75 प्रतिभागियों को मिला नियुक्ति पत्र मंडला में 25 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन

मंडला 24 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड मवई में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में 128 पंजीयन हुए जिसमें से 75 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर कि भर्ती के लिए गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-मवई, श्री राकेश जंघेला विकासखंड प्रबंधक़, सुश्री साधना मरावी-सहा. विकासखंड प्रबंधक व कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे। आगामी रोजगार मेला मंडला में 25 सितंबर को आयोजित किया जायेगा।

Related posts

17 अक्टूबर को कुंभ स्थल में होगा संत समागम कलेक्टर एवं एसपी ने नर्मदाजी और हनुमानजी की पूजा कर कार्यक्रम का सांकेतिक शुभारंभ किया

Reva India News

होमगार्ड के जवानों को सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित  

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने की कोविड नियंत्रण की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment