Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीकाकरण दिवस से एक दिन पूर्व करा सकते हैं कोविड रजिस्ट्रेशन

मण्डला 26 मई 2021

सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य विभिन्न केन्द्रों में संचालित है। टीकाकरण के लिए केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। आगामी दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए 28, 29 और 31 मई को विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में कोविड टीकाकरण के लिए सत्र निर्धारित किए गए हैं। इन सत्र में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए टीकाकरण दिवस के एक दिन पूर्व प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रजिस्ट्रेशन स्लॉट ओपन होगा। पात्र व्यक्ति एक दिन पूर्व कोविड रजिस्ट्रेशन कराकर अगले दिन सुविधापूर्वक वैक्सीनेशन करा सकते हैं। 30 मई दिन रविवार को वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा।

Related posts

आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

Reva India News

परिवहन विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.02 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

कलेक्टर-एसपी ने किया बस स्टेण्ड का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment