Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर-एसपी ने किया बस स्टेण्ड का निरीक्षण

मंडला, 23 जनवरी 2026

जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में आगामी 25 जनवरी को जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का शुक्रवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी कर ली जाएं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयोजन स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड क्षेत्र में आने वाले नागरिकों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, सीएमओ नगर पालिका श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

100 महिलाओं को दिए गए 1100 पौधे नारायणगंज के चिरईडोंगरी सेक्टर में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया कलेक्टर ने माहिष्मति घाट में नामकरण का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए

Reva India News

पिंडरई सेक्टर में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

Reva India News

Leave a Comment