Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

मण्डला 31 मई 2021

परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए अनंन्तिम सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र सिंगारपुर में कार्यकर्ता पद के लिए नेहा विश्वकर्मा पिता/पति सदानंद विश्वकर्मा का चयन किया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र सर्री-2 में सहायिका पद के लिए रमादेवी उईके पिता/पति स्व. विजय उईके एवं आंगनवाड़ी केन्द्र बल्लम डुंगरिया में सहायिका पद के लिए आशा झारिया पिता/पति दिनेश झारिया का चयन किया गया है।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 4 जून 2021 तक आमंत्रित की गई है। आपत्तिकर्ता अपनी आपत्ति महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय नैनपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

दीवार-लेखन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा

Reva India News

जागरूकता शिविर अभियान/सेमिनार का आयोजन रानी अवंती बाई उच्च.मा.विद्यालय मण्डला में किया गया

Reva India News

10 सितम्बर को उत्कृष्ट स्कूल मण्डला में कृमि की गोली खिलाकर किया जायेगा शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment