Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गोंडवाना संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण*

मण्डला :- 05 जून 2021 को ट्राइवल गोंडवाना अधिकारी कर्मचारी संघ म.प्र.जिलाध्यक्ष राधेलाल नरेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुर्वेद औषधि मोलश्री का पौधरोपण किया जाकर इनके द्वारा अनेकों पौधारोपण किए जा चुकें हैं जो आज वृक्षों का रुप धारण कर लिए हैं । आज भारत ही नहीं पूरा विश्व कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी से जूझ रहा है, इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए विश्व के अधिकांश देश लाँकडाऊन की स्थिति से भी गुजर रहा है । हमारे देश की भी यही स्थिति है, जिसे अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है, इस दौरान अधिकांश उद्योग, सड़क परिवहन आदि सब बंद हैं । लाँकडाऊन के घोषणा पश्चात, पर्यावरण के प्रदूषण की स्थिति में अदभुत सुधार हुआ है, वातावरण, नदी नाला, का पानी सभी की शुद्धता में सुधार हुआ है । लाँकडाऊन के पहले स्थिति कुछ और थी एवं प्रदूषण से लोग परेशान थे । कुछ जगहों पर तो वायु प्रदूषण इसके मानक स्तर से बहुत ऊपर खतरनाक स्थिति में था, जो अभी काफी कम है, लाँकडाऊन के हटने के कुछ दिनों बाद पुनः प्रदूषण बढ़ने की संभावना है ।

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन संगठन मांग करता है कि शासन,प्रशासन,जनप्रतिनिधि विशेष तौर पर आमजनो,जिलेवासियों से प्रति वर्ष कम से कम एक पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने हेतु प्रोत्साहित करें,साथ ही सभी माध्यमों से होने वाले प्रदूषणों पर विशेष ध्यान देते हुए इसके रोकथाम हेतु तत्काल उपाय किए जाए । साथ ही निम्न बिंदुओं पर ध्यान दिया जावें ।

◆ ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए ।

◆ वायु प्रदूषण का मुख्य कारण उद्योग एवं सड़कों पर चलने वाले वाहन आदि है, अतः ऐसी व्यवस्था की जाये कि सड़कों पर वाहन कम चलें एवं उद्योगों से भी प्रदूषण कम हो जिससे वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके ।

◆ वायु प्रदूषण के स्तर के मानकों को दर्शाने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड शहरों के प्रमुख जगहों पर लगवाया जाए ।

◆ अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बेग के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाई जाए ।

◆ नदी नालों एवं तालाबों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने हेतु उचित उपाय किए जाए ।

◆ अनावश्यक पेड़ो की कटाई रोकी जाए साथ ही वृक्षारोपण पर जोर दिया जाए ।

◆ पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए ।

◆ मण्डला जिला पर्यावरण प्रदूषण की दृष्टि से अभी तक काफी अच्छी स्थिति में है । इसे बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि जिले में चल रही पर्यावरण प्रदूषण को हानि पहुंचाने वाली सभी गतिविधियों पर शक्ति से रोक लगाई जाए ।

Related posts

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन 6 को

Reva India News

26 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त

Reva India News

आरक्षण पर रागनी परते ने जताई आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment