Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पातादेई में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना, राहगीरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

मंडला, 8 अप्रैल 2026

विकासखंड मोहगांव के ग्राम पातादेई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत “जल शक्ति से नवभक्ति, शुद्ध जल, स्वच्छ जल, जल स्त्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के परामर्शदाताओं द्वारा ग्राम में ’’जल मंदिर (प्याऊ)’’ की स्थापना की गई।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों और यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय से अपील की गई कि जल का सदुपयोग करें तथा प्यासे पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी पानी पिलाने में योगदान दें।

परिषद की टीम द्वारा बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पूर्व में भी कई जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम से जुड़े छात्र-छात्राएं एवं परामर्शदाता शामिल हुए।

Related posts

एसडीएम ने किया गणना पत्रक वितरण और मतदाताओं से संपर्क कार्य का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा 13 अगस्त को कार्यक्रम की रिहर्सल कराने के निर्देश  

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 1 जून को

Reva India News

Leave a Comment