Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव-गांव भ्रमण कर कॉम्बेट टीम लोगों से ले रही स्वास्थ्य की जानकारी

मंडला 31 जुलाई 2024

जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कॉम्बेट टीम सभी विकासखण्डों में 24 घंटे सक्रिय है। ग्राम स्तर पर किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्राम स्तर पर एएनएम, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ता सतत निगरानी रखते हुए किसी भी बीमारी की सूचना कॉम्बेट टीम को दे रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते ने जनसमुदाय से अपील की है कि जलजनित बीमारियों से घबराएं नही तत्काल ग्राम की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव, कोटवार को इसकी सूचना दें। बीमारियों से बचने हेतु समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है जिसका अनुसरण करते हुए स्वस्थ रहें। आवश्यकता होने पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं आपको तत्काल उपलब्ध कराई जायेंगी। बरसात में अक्सर उल्टी-दस्त, आव, पेचिस, पेटदर्द, डायरिया पीलिया, टायफाइड, बुखार, मलेरिया बीमारियां होती है। बीमारी से बचने के लिए सावधान रहना नितांत आवश्यक है।

Related posts

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क ईसीएचओ जाँच परीक्षण शिविर 24 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मण्डला में लगेगा

Reva India News

Leave a Comment